BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 12:23 pm
BIG REPORT : एमपी में खाद की कालाबाजारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने वितरण व्यवस्था में परिवर्तन की मांग, बीजेपी बोली- तथ्यहीन आरोप लगा रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाद को लेकर कल सरकार की बड़ी बैठक हुई और आज सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मध्यप्रदेश में खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कहा कि- कालाबाजारी में शासन प्रशासन की हिस्सेदारी है।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि- सहकारिता और विपणन संघ के माध्यम से खाद का वितरण हो। निजी क्षेत्र से खाद के विपणन में जमकर धांधली हो रही है। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम है। फर्टिलाइजर को लेकर प्रदेश को हर साल 8 लाख मैट्रिक टन की आवश्यकता पड़ती है। सिर्फ 15 फीसदी मांग ही पूरी हो पाती है। प्रदेश के लगभग हर गांव के पास सरकारी गोदाम है। ईमानदारी से सरकार फर्ज निभाएं और व्यवस्था में परिवर्तन करें। कहा कि- प्रदेश का किसान परेशान है। सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।


दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता, अजय सिंह यादव ने कहा कि-दिग्विजय सिंह और उनसे जुड़े माफिया नहीं उठा पा रहे मोहन सरकार में लाभ, इसलिए परेशान हो रहे है। प्रदेश में माफिया राज के लिए अब कोई जगह नहीं है। प्रदेश में किसान खुशहाल है। किसानों की आय दोगुनी करने का बीजेपी का संकल्प है।दिग्विजय सिंह झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। वे प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते और तथ्यहीन आरोप लगा रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE