इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 28 सितम्बर को इंदौर में रहेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे से रात 8.30 बजे तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। न्यायाधीशों से जुड़ी संगोष्ठी, बिजनेस एक्सपो के अलावा रात को लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। यहां संगीतकार उत्तमसिंह और गायिका केएस श्रेया को अलंकरण दिया जाएगा। मंत्री सावित्री ठाकुर, धर्मेन्द्र सिंह लोधी, कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट भी रहेंगे।
कार्यक्रमों के बीच शाम 6 बजे के आसपास वे जूपिटर हॉस्पिटल में राऊ विधायक मधु वर्मा से भी मिलने जाएंगे। बता दें कि वर्मा चार दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें अटैक आया था। समय रहते सीपीआर दे दिया। अब जल्द ही बायपास सर्जरी कराई जाना है।