BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2024, 2:12 pm
BIG NEWS : मन की बात में मोदी ने की एमपी की तारीफ, कहा-डिंडौरी में महिलाओं ने तालाब बनाकर फिश फार्मिंग की, छतरपुर में गांव की तस्वीर बदली, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्मन की बातश् कार्यक्रम के 114वें एपिसोड में मप्र के छतरपुर और डिंडौरी जिले में जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ की। पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि श्मन की बातश् को 3 अक्टूबर को 10 साल पूरे हो रहे हैं।


इस दौरान प्रधानमंत्री ने डिंडौरी के रायपुरा गांव में बड़े तालाब के निर्माण से ग्राउंड लेवल वाटर के बढ़ने और छतरपुर के खौंप गांव में बड़े तालाब को महिलाओं के प्रयासों से पुनर्जीवित करने का जिक्र किया।


पीएम बोले- बारिश का मौसम बताता है जल संरक्षण कितना जरूरी
मोदी ने कहा- पिछले कुछ सप्ताह से देश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश का मौसम हमें याद दिलाता है कि जल संरक्षण कितना जरूरी है। बारिश के दिनों में बचाया गया पानी जल संकट के दिनों में मदद करता है। पानी के संरक्षण को लेकर कई लोग नई पहल कर रहे हैं।


पीएम ने कहा- कहीं नारी शक्ति जल शक्ति को बढ़ाती है, तो कहीं जलशक्ति नारी शक्ति को मजबूत करती है। मप्र के दो बडे़ प्रेरणादायी प्रयासों की मुझे जानकारी मिली। डिंडौरी के रायपुरा गांव में बडे़ तालाब के निर्माण से भू-जल स्तर काफी बढ़ गया। इसका फायदा गांव की महिलाओं को मिला।


यहां शारदा आजीविका स्वसहायता समूह की महिलाओं को नया व्यवसाय मिल गया। इन महिलाओं ने गांव में फिश पार्लर शुरू किया है। जहां होने वाली मछलियों की बिक्री से आय बढ़ रही है।


महिलाओं ने पुराने तालाब से बदली गांव की सूरत
मोदी ने कहा- छतरपुर में भी महिलाओं का प्रयास सराहनीय है। यहां खौंप गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा, तो महिलाओं ने इसे पुर्नजीवित करने का बीड़ा उठाया। श्हरी बगियाश् स्वसहायता समूह की महिलाओं ने तालाब से बड़ी मात्रा में गाद निकाली। इसका इस्तेमाल बंजर जमीन पर फूड फॉरेस्ट तैयार करने के लिए किया।


इन महिलाओं की मेहनत से न सिर्फ तालाब में खूब पानी भर गया, बल्कि फसलों की उपज भी बढ़ी है। देश के कोने-कोने में जल संरक्षण के लिए हो रहे ऐसे प्रयास जल संकट से निपटने में मददगार साबित होने वाले हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे श्मन की बातश् कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के 10 साल पूरे हो चुके हैं। 3 अक्टूबर 2014 को जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, तब विजयादशमी का दिन था। यह बेहद सुखद संयोग है कि इस बार 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE