BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 12:39 pm
KHABAR : मप्र के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा में हुआ शामिल, अब स्कूलों के साथ कॉलेजों में भी खेला जाएगा सितौलिया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मप्र सरकार के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग ने पिट्टू खेल को अब कॉलेजों के खेलों में भी शामिल करने के आदेश जारी किए हैं। इस खेल को मप्र में ​आम बोलचाल में सितौलिया के नाम से जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिट्टू खेल को पुनरू लोकप्रिय बनाने का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। इसके बाद से ही केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने इसके संबंध में अमल शुरू किया था। अब इस खेल को लेकर दोनों ही सरकारी विभागों ने आदेश जारी कर दिए हैं।


मप्र उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने आदेश जारी कर पिट्टू खेल को कॉलेज के खेलों में भी शामिल करने का कहा है। यह इतिहास में पहली बार होगा। पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से मांग की गई थी कि 12वीं तक राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके छात्र इसे कॉलेज में नहीं खेल पाते थे।


ऐसे में छात्रों को इस प्राचीन व पारंपरिक खेल को मजबूरी में बीच में ही छोड़ना पड़ता था। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2022-23 में पहली बार पिट्टू को स्कूली खेलों में शामिल किया था। पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा तीन साल में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक व बालिका आयु वर्ग की छह चौंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है।

24 राज्यों के स्कूली बच्चे ही खेल पा रहे थे
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि यह खेल वर्तमान में देश के 24 राज्यों के लाखों बच्चों द्वारा खेला जा रहा है। कॉलेजों में शामिल होने के बाद इसमें भाग लेने वाले छात्रों की संख्या बहुत बढ़ जाएगी। वहीं फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने बताया, उच्च शिक्षा विभाग ने 2024-25 के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कैलेंडर में इसे शामिल किया है। इसी के साथ राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने भी इस टीम खेल को अपने कैलेंडर में शामिल कर लिया है। पिट्टू को केंद्र सरकार के एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के नेशनल यूनिवर्सिटीज गेम्स में भी शामिल कर लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE