BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 12:58 pm
BIG NEWS : कांग्रेस विधायकों ने सीएम मोहन से की मुलाकात, विजन डॉक्यूमेंट, फसल के दाम समेत अन्य मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन, नेता प्रतिपक्ष ने बढ़ते अत्याचार को लेकर की शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज कांग्रेस के विधायकों ने सरकार के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान 63 में से 35 विधायक शामिल रहे। करीब डेढ़ घंटे तक डॉ मोहन यादव और कांग्रेस विधायकों के बीच चर्चा चली। इस दौरान विधायकों ने विजन डॉक्यूमेंट, फसल के दाम, महिला अत्याचार और प्रदेश में दलित,आदिवासी, अल्पसंख्यक पर बढ़ते अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। 


उमंग सिंघार ने बढ़ते अत्मुयाचार को लेकर मुख्यमंत्री से की शिकायत
बैठक खत्म होने के बाद विधायकों के साथ सीएम हाउस से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों के समर्थकों पर झूठी एफआईआर दर्ज हो रही है। इसे लेकर उन्होंने सीएम मोहन यादव से शिकायत की है। सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। जबकि जल जीवन मिशन के लक्ष्य की समय सीमा खत्म हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेस विधायकों ने अपनी मांगे रखी है। 


विजन डॉक्यूमेंट को लेकर गरमाई थी सियासत
बता दें कि सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट को लेकर बीजेपी विधायकों से 100-100 करोड़ का  प्रस्ताव मांगा गया था,जबकि कांग्रेस विधायकों से इस पर कोई चर्चा नहीं की गई थी। कांग्रेस विधायकों से विकास कार्यों के प्रस्ताव को नहीं मांगने पर मामले में जमकर सियासत हुई थी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE