BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2024, 1:53 pm
BIG NEWS : ब्रह्मकुमारी संस्थान के ग्लोबल समिट में शामिल होंगी राष्ट्रपति, आध्यात्मिकता द्वारा स्वच्छ व स्वस्थ समाज विषय पर होगा आयोजन, ​​​​​​​देश-विदेश से जुटेंगी हस्तियां, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगी। इस वर्ष का विषय है आध्यात्मिकता द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज।


राष्ट्रपति मुर्मु 3 अक्टूबर को विशेष विमान से शांतिवन पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद वे समिट का विधिवत शुभारंभ करेंगी। इस समिट में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां भाग लेंगी, जो धर्म, अध्यात्म, शिक्षा, राजनीति, व्यापार और मीडिया के क्षेत्रों से संबंधित हैं।


समिट के संयोजक और संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी समिट में कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दो प्रमुख सत्र शामिल होंगे। समिट के अंत में रात को विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरा दौरा
ये राष्ट्रपति मुर्मु का शांतिवन का दूसरा दौरा है। उन्होंने पहले 3 जनवरी 2023 को यहां आकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आध्यात्मिकता से स्वर्णिम भारत का उदय कार्यक्रम में भाग लिया था। समिट की तैयारियां जल्द ही शुरू की जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE