BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 10:36 am
BIG NEWS : नवरात्रि की शुरुआत, देवी मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगे अनुराग जैन, हरियाणा चुनाव प्रचार पर सीएम मोहन, पढे़ खबर    

Share On:-

भोपाल। शारदीय नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गई है, देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की तांता लगा हुआ है। देश समेत समूचे मध्य प्रदेश में जगह-जगह देवी पंडाल सज गए हैं। लोग माता रानी की पूजा-अर्चना और उपासना कर रहे हैं। वहीं आज घरों में भी घट स्थापना होगी। 


मुख्य सचिव की कुर्सी संभालेंगे अनुराग जैन
1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया हैं। अनुराग जैन आज प्रशासनिक मुखिया की कुर्सी संभालेंगे। वे मंत्रालय में पदभार संभालेंगे। नए सीएस का स्वागत करने के लिए मंत्रालय में तैयारियां पूरी हो चुकी है।


मानसून पीरियड खत्म, विदाई शुरू
मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई अब शुरू हो गई है। बुधवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून के लौटने की घोषणा कर दी। वहीं गुरुवार को उज्जैन संभाग के कुछ जिलों से मानसून विदा हो सकता है। सबसे आखिरी में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से विदाई होगी।


हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम मोहन   
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन रोड शो करेंगे। दोपहर 12.10 बजे हरियाणा जिला झज्जर के मातनहेल में रोड़ शो करेंगे। इसके बाद सीएम 1.45 बजे भिवानी के ग्राम लोहानी, तोशाम में रोड़ शो करेंगे। 


डॉ मोहन सरकार की तीसरी डेस्टिनेशन कैबिनेट 5 अक्टूबर को
मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट पॉलिटिक्स का अगला पड़ाव दमोह का सिंग्रामपुर बनने जा रहा है, जहां नवदुर्गा के तीसरे दिन 5 अक्टूबर को डॉ. मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। इसमें बुंदेलखंड के विकास की योजनाओं को हरी झंडी मिलेगी। सिंग्रामपुर में पर्यटन विकास की योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा वूमेन सेफ्टी से जुड़ा बड़ा फैसला भी संभव है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE