BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 11:33 am
BIG NEWS : नीमच जिले में खूनी संघर्ष, खेत पर जाने के रास्ते को लेकर आमने-सामने हुए एक ही परिवार के दो पक्ष, जमकर चले हथियार, सूचना मिलते ही दौड़ी कुकड़ेश्वर थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मोया में बुधवार को खेत पर जाने वाले रास्ते की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर बाप-बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 20 वर्षीय बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी के वार से गंभीर चोट आई है। ऐसे में पहले दोनों घायलों को मनासा के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया है।

घायल पिता मुकन धनगर ने बताया कि खेत पर जाने के रास्ते को लेकर बुधवार दिन में दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रात में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर 20 वर्षीय बेटे लाला धनगर के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर में करीब 3 वार किए। हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही कुकड़ेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पिता-पुत्र को मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE