BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 10:24 am
BIG NEWS : खराब सड़कों को लेकर बड़ी करवाई, सीएम की सख्ती के बाद 9 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 21 अधिकारियों और 173 ठेकेदारों को नोटिस, एक करोड़ 36 लाख का जुर्माना भी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के खराब सड़कों को लेकर बड़ी करवाई सामने आई है। सीएम डॉ मोहन यादव की सख्ती के बाद खराब सड़कों को लेकर 9 ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। वहीं सड़कों के रख-रखाव में लापरवाही के लिए 21 अधिकारियों और 173 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।


बता दें कि पीडब्ल्यूडी (पीडब्लूडी) की समीक्षा बैठक में प्रदेश की 36 हजार किलोमीटर सड़कें खराब होने की बातें सामने आई थी। ठेकेदारों पर एक करोड़ 36 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं सड़क विकास निगम के तीन मार्गों के टोल अधिकार संचालक से वापस लिए गए है। 7 अगस्त से 6 सितम्बर तक प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाये गये विशेष अभियान में प्रमुख अभियंता, सड़क एवं सेतु द्वारा 35 हजार 995 किलोमीटर सड़कों पर मरम्मत की गई है। नागरिकों द्वारा सड़कों में गड्ढों की शिकायत के लिए संचालित लोक-पथ एप में 46 हजार 516 किलोमीटर सड़कें रजिस्टर्ड है। पिछले 2 माह में एप में 3 हजार 721 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें से 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत की जा चुकी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE