BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 4:29 pm
BIG NEWS : लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ ट्रांसफर, एमपी में इस बार रानी दुर्गावती के नाम मनेगा दशहरा, मोहन कैबिनेट ने दी जैन आयोग को मंजूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। जिले के सिंग्रामपुर में मोहन कैबिनेट ने जैन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया, मध्यप्रदेश में इस बार दशहरा रानी दुर्गावती के नाम मनाया जाएगा। वहीं, लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।


आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे मंत्रिमंडल और सीनियर अफसरों के साथ सिंग्रामपुर में हैं। यहां कैबिनेट की बैठक के साथ सभी मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।


दरअसल, राज्य शासन ने मातृ शक्ति को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति में ये पहल की है। इसी के तहत आज वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर सरकार ने उनकी प्राचीन राजधानी सिंग्रामपुर में ओपन-एयर (खुला क्षेत्र) कैबिनेट मीटिंग की है।


कैबिनेट की ये बैठक रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है। जिसमें एक किलानुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE