BREAKING NEWS
KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 3:30 pm
BIG REPORT : पूर्व गृहमंत्री को चुनाव में हराने वाले विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को विधानसभा में पटखनी देकर राजनीती की सुर्खियों में आए कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को लेकर कुछ समय से चर्चा चल रही है कि वे भाजपा में शामिल होने वाले हैं। लेकिन राजेंद्र भारती ने इस बात को अफवाह बताया है।


कांग्रेस विधायक ने पिछले चुनाव में जब नरोत्तम मिश्रा को शिकस्त दी तो वो प्रदेश भर में चर्चित हो गए। राजेंद्र भारती के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वे जल्दी ही भाजपा में जाने वाले हैं। लेकिन उनका कहना है कि मैं कहीं नहीं जा रहा. कांग्रेस में ही रहूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हमसे संपर्क कर भाजपा में आने का न्योता दिया था। लेकिन हमारा ऐसा कोई विचार नहीं है। हम कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।


राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा का बिना नाम लिए कहा कि भाजपा के नेता मेरे बारे में कभी भाजपा में जाने की कभी मेरे विरोध की चर्चाएं करते हैं। ऐसा कुछ नहीं है। जब उनसे ये सवाल किया कि अगर उनको भाजपा की और रामनिवास रावत की तरह मंत्री पद का ऑफर मिलता है तो भाजपा में जाएंगे? इस पर राजेंद्र भारती का कहना है कि ये काल्पनिक सवाल है।


राजेंद्र भारती के भाजपा में आने या पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर देते हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रामजी खरे का कहना है कि इस तरह की अफवाहे उड़ाना कांग्रेस और भारती की पुरानी आदत है। एक तरफ विधायक राजेंद्र भारती के समर्थक दबी जुबान से ये बात कहते फिर रहे हैं कि भारती भाजपा में जा सकते हैं। लेकिन भारती खुद भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज करते हैं। दूसरी तरफ भाजपा भी भारती के भाजपा में आने की खबरों को अफवाह बता रहे हैं। अब आने वाला समय ही बताएगा कि राजेंद्र भारती भाजपा में जाएंगे कांग्रेस में ही रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE