BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 11:39 am
BIG NEWS : भोपाल में मंत्रियों-विधायकों का घेराव करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने प्रदेश भर में देंगे ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित मप्र के अलग-अलग जिलों में बच्चियों, महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म, उत्पीडन और हत्या की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस बेटी बचाओ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आज कांग्रेस के नेता प्रदेश भर में मंत्रियों और विधायकों का घेराव कर उन्हें ज्ञापन देंगे।


एक साल की अबोध से लेकर 75 साल की बुजुर्ग तक सुरक्षित नहीं
कांग्रेस नेताओं के ज्ञापन में यह लिखा गया है कि मप्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लगातार अबोध बालिकाओं जिनमें एक साल से लेकर 10 साल तथा 70-75 साल तक की बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार एवं हत्या होना आम बात हो गई है जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन संकट में पड़ गया है। महिला अत्याचार में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नंबर एक पर पहुंच गया है। जिससे समस्त प्रदेश वासियों का सिर शर्म से झुक गया है।


पौने तीन साल में एक हजार रेप की घटनाएं हुई
चिन्ता की बात यह है कि प्रदेश में पौने तीन साल में हजार के करीब बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है जिनमें बलात्कार एवं गैंग रेप की घटनाओं के कारण छोटी-छोटी बच्चियों, छात्राओं का स्वतंत्र रूप में भ्रमण करना मुश्किल हो गया है. परिवार के मुखिया हमेशा इस बात की चिंता में रहते है कि उनके छोटे- छोटे बच्चे कहीं किसी अनहोनी घटना का शिकार न हो जाएं।


निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते ऐसी घटनाओं को रोके
पिछले दिनों ग्वालियर, अनूप-पुर, टीकमगढ़, राजगढ़, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, खंडवा, रायसेन, दतिया, रीवा, हरदा, नर्मदापुरम, मुरैना, आदि स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ बलात्कार एवं उनकी हत्याओं की घटनाएं हो चुकी है। आपसे आग्रह है कि आप क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रदेश में लगातार अबोध बालिकाओं, छात्राओं, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं एवं उनकी हत्या की रोकथाम के लिए अपने स्तर पर कड़े एवं प्रभावी कदम उठाएं। और प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ ऐसे प्रयास करें ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस आवाज को उठाने के साथ ही बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार को लेकर सोशल मीडिया में इसकी रोकथाम के लिए अपने प्रभावी संदेश को प्रसारित करें ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं का जीवन सुरक्षित हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE