BREAKING NEWS
KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 11:37 am
BIG NEWS : बीजेपी की नई रणनीति, मंत्री, विधायक भी नहीं बनवा सकेंगे संगठन में पदाधिकारी, इतने सदस्य बनाने वाले ही सक्रिय सदस्य बनेंगे, सदस्यता अभियान का आखिरी दिन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का आज आखिरी दिन है। पहले चरण का अभियान खत्म होने के बाद संगठन ने टारगेट बढ़ाया था। बताया जाता है कि दूसरे चरण में संगठन द्वारा दिए गए टारगेट पूरा नहीं हो पाया है। वहीं पार्टी ने संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए नई रणनीति बनाई है। पहले की तरह मंत्री या विधायक की अनुशंसा पर कोई भी व्यक्ति पदाधिकारी नहीं बन सकता है।


नई रणनीति के तहत अब मंत्री और विधायक भी पदाधिकारी नहीं बनवा सकेंगे। संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति बनी है। अब सिर्फ काम करने वालों को ही मौका दिया जाएगा। सिफारिश के आधार पर संगठन में पद नहीं दिए जाएंगे। इसके लिए संगठन बैठकों में स्पष्ट निर्देश दे रहा है। 10 नवंबर से संगठन चुनाव की शुरुआत होगी। बीजेपी में अब सक्रिय सदस्यता अभियान की तैयारी होगी। कम से कम 100 सदस्य बनाने वाले ही सक्रिय सदस्य बन सकेंगे। बीजेपी सदस्यता अभियान का आखिरी दिन आज है। पहले चरण (फेस) के बाद बढ़ाए गए 2 करोड़ के टारगेट से बीजेपी दूर है। मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 50 लाख के करीब बीजेपी की सदस्यता पहुंची है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और छिंदवाड़ा अव्वल है वहीं सिंगरौली, देवास, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, उदयपुरा, गरोठ, चौरई, अमरपाटन, बदनावर और विजयराघोगढ़ टारगेट से सबसे ज्यादा पीछे है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE