BREAKING NEWS
KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 5:00 pm
BIG NEWS : कमलनाथ ने राहुल गांधी से की मुलाकात, दिल्ली में कमलनाथ के आवास पर दो घंटे हुई चर्चा, राजनीतिक पंडित निकाल रहे कई मायने, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुलाकात हुई।राहुल गांधी कमलनाथ से मिलने नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंच पर प्रदेश की राजनीति सिहत विभिन्न विषयों बातचीत हुई है।


बताया जाता है कि राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच करीब 2 घंटे तक लंबी चर्चा हुई है। उनकी चर्चा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को घोषणा के पहले उनकी रायशुमारी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हुई है। पहले विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा टलते रही है। प्रदेश में विभिन्न गुटों में बंटे कांग्रेस नेताओं के समर्थकों को संतुष्ट करने के चक्कर में भी नामों की घोषणा में देरी होना भी एक कारण बताया जा रहा है। उनके मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति को लेकर कई कयास लगाए जा रहे है। मुलाकात के लिए कमलनाथ ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE