BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 4:14 pm
BIG NEWS : सदस्यता अभियान में देश में इंदौर नंबर वन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी, निर्मला सप्रे को लेकर कही ये बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान की जानकारी साझा की हैं। उन्होंने बताया कि तीन लाख कार्यकर्ताओं ने लगातार सतत काम किया और डेढ़ करोड़ सदस्य बनाए। वहीं निर्मला सप्रे को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है।


बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एमपी में चलाए गए सदस्यता अभियान की जानकारी दी। वीडी शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन के जरिए एक करोड़ 50 लाख 28 हजार मेम्बरशिप हुई है। जबिक ऑफलाइन डाटा अपडेट होना बाकी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सदस्य बनाने के लिए बात की।


कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र से 200 सदस्य पर बूथ का टारगेट था। हमने 250 सदस्य बूथ का टारगेट तय किया और लक्ष्य को पूरा किया। 60 विधानसभाएं लक्ष्य से 60 प्रतिशत ही कर पाईं। यहां अगले पांच दिन अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में इंदौर देश में नंबर वन है। वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता एजेंसियों के लिखे भाषण पढ़ते है और उनका लिखा पढ़कर भारत को बदमान करते हैं।


निर्मला सप्रे को लेकर कही ये बात
वहीं विधायक निर्मला सप्रे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्मला ही बेहतर बता सकती है कि वह बीजेपी की सदस्य हैं या नहीं, मैंने अखबारों में पढ़ा है कि ऐसा उन्होंने उल्लेख किया है कि उन्होंने बीजेपी की ऑफिशियल सदस्यता नहीं ली है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE