BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 10:31 am
BIG NEWS : सदस्यता अभियान में एमपी ने बनाया रिकॉर्ड, बीजेपी ने बनाए डेढ़ करोड़ मेंबर, पीएम मोदी ने की तारीफ, केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी टीम को दी बधाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी ने सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाया है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमपी बीजेपी की तारीफ की है। केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी टीम को बधाई दी है। भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और महामंत्री विनोद तावड़े ने यह जानकारी दी है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक सदस्यता अभियान और 1.50 करोड़ के अपने लक्ष्य से आगे निकलने पर तारीफ की है। मध्य प्रदेश के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि जब प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान की जानकारी दी तो पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भी अच्छा काम किया और सदस्यता में भी अच्छा काम किया है।


केंद्रीय नेतृत्व ने दी बधाई, वीडी शर्मा ने जताया आभार
केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष का आभार जताया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (एक्स) पर पोस्ट कर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व और प्रत्येक बूथ पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं अथक परिश्रम का परिणाम है कि मध्य प्रदेश में सदस्यता का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE