BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 2:35 pm
BIG NEWS : कांग्रेस निकालेगी गांव खेत यात्रा, प्रेस कॉन्फ्रेस में बोले जीतू पटवारी, दिग्विजय ने कहा - कृषि मंत्री करवा रहे खाद की कालाबाजारी, बीजेपी ने पलटवार में कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और सज्जन वर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस में संयुक्त रुप से सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि बार-बार यह बात स्थापित होती जा रही है कि बीजेपी की सरकार शिवराज और मोहन यादव किसान विरोधी है। ऋण माफी योजना बंद की. कांग्रेस पार्टी जो योजना लेकर आई थी उन्हें बंद किया. जो वादा इन्होंने किया था समर्थन मूल्य का वह अब तक पूरा नहीं किया और किसानों को धोखा दिया है. गेहूं और धान का वादा के अनुरूप एमएसपी नहीं दिया।


यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे
यह राजनीतिक नहीं बल्कि किसानों का विषय है। सबसे बड़े किसान विरोधी शिवराज सिंह चौहान देश में मध्यप्रदेश की दुहाई देकर झूठ बोल रहे हैं. पूरे प्रदेश से किसने की समस्याओं और दुर्गति की खबरें हैडलाइन बन रहीं. मैं हर मंगलवार को शिवराज से समय मानता हूं. अगला मंगलवार पांचवा होगा जब तक वह समय नहीं देंगे हम लगातार उनसे समय मांगेंगे. किसानों की समस्या को लेकर से मांग रहा हूं. कांग्रेस गांव, खेत यात्रा निकालेगी। आग्रह करेंगे सरकार से जो आपने बातें की है वह पूरी करो व्यवस्थाओं को दुरुस्त करो. जल्द तारीख का ऐलान करेंगे. यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे.


दिग्विजय सिंह ने कहा- सहकारिता आंदोलन के प्रमुख सुभाष यादव जी ने जितना काम किया उतना किसी ने नहीं किया. तब तय किया था जितनी भी खाद किसानों को चाहिए बोहनी से पहले सरकारी गोदाम से उपलब्ध कराएंगे. कभी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई किसानों को. एक बोरी की भी कालाबाजारी नहीं हुई कांग्रेस शासन काल में. 2004 के बाद कृषि विभाग का सत्यानाश हुआ. ट्रांसपोर्ट विभाग बड़ा कमाऊ विभाग है.. कृषि विभाग ने ट्रांसपोर्ट विभाग को भी पीछे छोड़ दिया. झूठे आंकड़े देकर हजारों करोड़ ऑन का घपला किया है. सब्सिडी में किसानों के फर्जी नाम डाले गए. ऑर्गेनिक पर मिलने वाली ग्रांट पर भी घपला किया।


शिवराज के पूरे कृषि मंत्रालय को लूट रहे
40 से 50 प्रतिशत का जो खाद का कोटा आ रहा है उसे प्राइवेट को सौंप दिया. बिना कालाबाजारी के एक बोरी भी नहीं मिल रही. भाजपा के नेता कर रहे कालाबाजारी. केंद्र सरकार का आदेश है 17 नवंबर 2022 का..जबरन वह सामान भी खरीदने के लिए किसानों को कहा जा रहा है जो नॉन फर्टिलाइजर है. उसे समय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे. शिवराज जी ने उत्तर प्रदेश को लूट पूरे देश के कृषि मंत्रालय को लूट रहे हैं. जितनी आवश्यक्ता है उतनी नहीं हो रही. सरकार खुद कम डिमांड कर रही है. डीएपी के स्थान पर एनपीके खरीदी का दबाव बना रही है किसानों पर सरकार. हमारी मांग है कि इस देश में 08 लैबोरेट्री, सभी कंपनी के खाद बुलाएं और जांच कराएं हमारे सामने..अमानक निकलेगा पूरा खाद. राजगढ़ में टेस्टिंग भी हुई थी.


जन सुनवाई में बुलाएं हम आएंगे
मामले की कलई खुली. कंपनी के खिलाफ करवाई नहीं की गई. समिति के मैनेजर को जेल भेजा.मुरैना जिले में 30 परसेंट खाद मिल रहा है जबकि मुरैना से प्रदेश के कृषि मंत्री आते हैं.सहकारिता के किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं यह कहा जाता है. लेकिन सरकार यह मजबूर कर रही है कि प्राइवेट लोगों से नगद खाद खरीदो. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की उपज ही पीएम मोदी की है. इस खाद से प्रति किलो घटा हो रहा है किसानों को. खुलेआम धांधली हो ही है. मंत्रियों से लेकर ऊपर तक पैसा जा रहा है. यह मेरा आरोप है. कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना कालाबाजारी करवा रहे हैं. प्रमुख राजनीतिक दल नेताओं को बुलाए मुख्यमंत्री यादव. जन सुनवाई में बुलाएं हम आएंगे.


बीजेपी का तंज- अवसान यात्रा होगी
कांग्रेस की नई यात्रा और दिग्विजय सिंह-जीतू पटवारी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि- कांग्रेस को एक ही यात्रा निकलना चाहिए, यह यात्रा कांग्रेस पार्टी के समापन की अवसान यात्रा होगी। कांग्रेस के पास इसके अलावा और कुछ नहीं बचा। कांग्रेस सरकार के समय दिग्विजय सिंह की क्या स्थिति थी यह आकलन करें, बीजेपी सरकारों में किसान खुशहाल हैं। कृषि मंत्री पर लगाए कांग्रेस के आरोप पर बोले कालाबाजारी भाजपा सरकारों ने रोकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE