भोपाल। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के विवादित वीडियो और कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि- कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भगवान शंकर को इस प्रकार की अभद्र गाली देना, यह कांग्रेस की सनातन को खत्म करने की मानसिकता दिखाई देती है. मैं राहुल गांधी और खरगे जी से पूछना चाहता हूं कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान है या गाली की दुकान है. कांग्रेस के एक विधायक की भगवान शंकर पर टिप्पणी और कांग्रेस नेताओं की चुप्पी बहुत कुछ कहती है।
मैंने सुना दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से प्रश्न लेने से ही मना कर दिया। देश आपसे पूछना चाहता है मोहब्बत की दुकान क्या गाली की दुकान बन गई है। सनातन को खत्म करना, हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना यही आपका एजेंडा है। बाबू जंडेल के बयान से राहुल गांधी और खड़गे जी आप सहमत है। देश और सनातनी आपसे पूछ रहे है। बाबू जंडेल के खिलाफ कांग्रेस क्या कार्रवाई करेगी। समाज के विभिन्न संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किए है। समाज के लोग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है। बीजेपी इनके खिलाफ लीगल कार्रवाई करेगी।