मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम माता रुंडी में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने जोगणिया माता मंदिर का ताला तोड़कर माता जी को पहनाए गए के चांदी के आभूषण और छत्र व दान पेटी चोरी कर ले गए। जैसे ही रविवार को सुबह ग्रामीण जनों को इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मंदिर पर एकत्रित हुए साथी मनासा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मनासा थाना पुलिस ने मर्ग काम करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार 15 दिन से पडदा ओर मातारुंडी में चोरी की वारदातें होती आ रही है। तीन दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर घर में सो रहे एक परिवार के साथ मारपीट करते हुए सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए।