नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जयसिंहपुरा के निवासी एक 22 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नानालाल पिता नगजी राम भील ने बीती शाम जहरीला पदार्थ गटक लिया। घटना के बाद तुरंत नानालाल को शाम 6 बजे जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। यहां इलाज के दौरान नानालाल की मौत हो गई। बघाना पुलिस द्वारा आज सुबह जिला चिकित्सालय में नानालाल के शव को परीक्षण के पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।