BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 4:02 pm
BIG BREAKING : मालवा के मंदसौर जिले में सीएम के दौरे से पहले चली गोली, आपसी विवाद ने लिया बड़ा रूप, ठाय-ठाय की आवाज से गूंजा इलाका, एक की मौत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के वाईडी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तानपुरा में आज सोमवार को खेत में मवेशी घुसने की बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दो पक्षों में पहले मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हथियार चले और फायरिंग भी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। 

पुराना जमीनी विवाद भी चल रहा है-
पुलिस के मुताबिक मुल्तानपुरा निवासी अफजल मथरिया और आबिद नियारगर दोनों के खेत आसपास हैं और उनके बीच पुराना जमीनी विवाद भी चल रहा है। इसी बीच सोमवार दोपहर पशु के घुसने पर दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद की स्थिति बनी। इस दौरान दोनों के परिजन भी आ गए और लाठी-डंडे, तलवार से मारपीट करने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।

जिला अस्पताल पहुंचे एसपी सहित अन्य अधिकारी-
बताया जा रहा है कि अफजल इसके बेटे शेजाद और इनके एक साथी गोपाल ने फायरिंग की। इसमें रफीक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी अनीसा बी घायल हो गई। दूसरे पक्ष में आबिद, अफरोज बी, शाहरुख और राजू घायल हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। फायरिंग की खबर के बाद एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी सहित तीन थानों के टीआई और भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति संभाली। 

मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल-
एसपी अभिषेक आनन्द ने बताया कि शहर के मुल्तानपुरा में दो मुस्लिम समाज के लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ है। इनका पुराना जमीनी विवाद भी चल रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE