नीमच। शहर में चमड़ा कारखाना रोड़ स्थित नाले के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। गोविंद डेरी के सामने लाश दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सचूना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। सीएसपी अभिषेक रंजन, बघाना टीआई विजय सागरीय सहित अन्य ने पहुंचकर मौका मुआयना किया है। व्यक्ति की उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही है। लाश कुछ दिन पुरानी लग रही है। परिजनों की तलाश जारी है। आसपास काफी बदबू फैल रही थी। बताया जा रहा है कि सात दिन पहले यहां से लावारिस हालत में एक बाइक भी मिली थी।