BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 11:18 am
BIG REPORT : नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही, जान जोखिम में डालकर बसों में सफर करते हैं यात्री, जिम्मेदारों को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर के बस स्टैंड पर विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। बस स्टैंड के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार इस तरह लटके हुए हैं, मानो जैसे झूला झूलने के लिए लगाए गए हों। इन तारों में स्पार्किंग रोकने के लिए कोई भी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
नगर का यह एकमात्र बस स्टैंड है, जहां से हर आधे घंटे में यात्री बसें गुजरती हैं। इसके अलावा, यहां खाद के बड़े-बड़े ट्रकों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे बस और ट्रकों के तारों से केवल एक फीट की दूरी रह जाती है। ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति बस या ट्रक के ऊपर चढ़े तो उसे करंट लगने का खतरा है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि यह विद्युत विभाग की भारी लापरवाही है और इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस समस्या को लेकर कई बार कुकड़ेश्वर के सुपरवाइजर नितिन ऊइके को शांति समिति की बैठक और अतिक्रमण हटाते समय टीआई राधेश्याम दांगी और सीएमओ कमल सिंह परमार ने अवगत कराया, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं ताकि उसके बाद ही समस्या का समाधान किया जाए।
पत्रकारों ने इस लापरवाही को फोटो और वीडियो के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को भी दिखाया, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। कुकड़ेश्वर समिति के प्रबंधक हरिशंकर मालवीय ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के समय ही उन्होंने सीएमओ और टीआई साहब को इस समस्या से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
नगरवासियों ने विद्युत विभाग से तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि इस संभावित हादसे को टाला जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE