नीमच। शहर के जिला अस्पताल में अकेले इलाज के लिए आए 51 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। कन्हैयालाल पिता हरिकिशन पाटीदार नीमच सिटी थाना अंतर्गत गांव जावी का रहने वाले हैं। वह पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित थे। जावरा से नीमच आ रहे थे। रास्ते में तबीयत खराब हो जाने के चलते अपना इलाज कराने नीमच के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उनके शव का परीक्षण किया जा रहा है।