BREAKING NEWS
KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 5:21 pm
KHABAR : ताप्ती के उद्गम स्थल को संरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू, क्षेत्र विकास न्यास संरक्षण के लिए होगी दस्तावेजों की जांच, कमेटी कल मौके पर जाएगी, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। ताप्ती के उद्गम स्थल को ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर संरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसडीएम मुल्ताई ने कल शुक्रवार को इस मामले में जांच के लिए सूचना पत्र जारी किया है। इसके लिए चार विभाग प्रमुखों की अगुवाई में 15 मेंबर्स की एक कमेटी भी बनाई गई है। जो दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी।


एसडीएम मुल्ताई ने इस मामले में 13 लोगों को सूचना पत्र भेजा है, जिसमें वर्षा गडेकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुलताई सहित बसंतपुरी, प्रशांत भार्गव, मनीष माथनकर, दिनेश कालभोर, निशा ओमकार भारती, सौरभ भार्गव, बृजकिशोर खंडेलवाल, अमरचंद अग्रवाल, शोभित पिता अभय भार्गव, नारायण पिता राधाकृष्ण कपले, दीपक पिता बाबूराव देशमुख, घनश्याम सोनी को बुलवाया गया है।


एसडीएम के आदेशानुसार 8 नवंबर शुक्रवार को मौके पर जाकर दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए जांच दल का गठन किया गया है, जो मौके पर निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। इस जांच प्रक्रिया में इस जांच का उद्देश्य ताप्ती उद्गम स्थल को ऐतिहासिक दृष्टि से संरक्षित करना और न्यास में जोड़ना है। सभी भक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थल पर उपस्थित रहें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी न रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE