BREAKING NEWS
KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 7:12 pm
KHABAR : नीमच की दीनदयाल वाटिका में छठ पूजा का आयोजन, उत्तर प्रदेश और बिहार के परिवारजनों ने निभाई सालों पुरानी परंपरा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में ग्वालटोली के सामने दीनदयाल वाटिका स्थित छठ माता के स्थान पर चार दिवसीय छठ पूजा उत्सव पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा उत्सव में उत्तर प्रदेश और बिहार के परिवार ‌जन‌ उत्साह पूर्वक शामिल हो रहे हैं। सार्वजनिक तालाब की पाल पर ‌ आज छठ पूजा का कार्यक्रम‌ भईया सेवा समिति ग्वालटोली के तत्वाधान में आयोजित हुआ। इस चार दिवसीय उत्सव का आरंभ मंगलवार को नहाय खाय के साथ हुआ। 6 तारीख बुधवार को खरना यानी छोटी छठ पूजा की गई। आज 7 नवंबर को तालाब की पाल पर दीनदयाल वाटिका में भव्य पंडाल लगाकर छठ पूजा की जा रही है। छठ माता की पूजन के बाद शाम को डूबते सूर्य को अर्ध दिया गया। शुक्रवार को यहां पर सुबह छठ माता की पूजा करने के बाद उगते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा। इसी के साथ छठ पूजा उत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। उत्तर प्रदेश और बिहार के परिवारों द्वारा भईया सेवा समिति के तत्वाधान में पंडाल में और वाटिका में विशेष साज सज्जा और रोशनी की गई है। माता जी की मूर्तियां स्थापित की गई है। यहां की सुंदर छटा काफी मनमोहक लग रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE