मनासा। नगर में नगर परिषद की लापरवाही से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात ही उषागंज कालोनी क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने गाय के बछडे को अपना शिकार बना लिया है। कुत्तों के आतंक से क्षेत्रवासी भी परेशान है। नागरिकों ने नप अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कुत्तों की इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।