नीमच। रमेश चंद्र राठौर, वरिष्ठ पत्रकार (जोगमाया) ब्यूरो प्रमुख स्वतंत्र ऐलान एवं अध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ जिला नीमच, सुपुत्र स्वर्गीय शंकर लाल राठौड़ एवं हेमंत राठौड़ के पिताजी, हनु के दादाजी, स्वर्गीय रामचंद्र व राधेश्याम के छोटे भाई, स्वर्गीय जगदीश व प्रेमचंद के बड़े भाई, हरीश, योगेश, स्व. विनोद के काका जी और महेंद्र के ताऊजी का निधन आज दिनांक 8 नवंबर 2024 को सुबह हो गया है। उनकी शव यात्रा उनके निज निवास महाराणा बंगला रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से शाम 4.30 बजे नीमच छावनी मुक्तिधाम ले जाई जाएगी। जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
