BREAKING NEWS
KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 1:35 pm
KHABAR : नीमच में जायसवाल समाज ने किया आराध्य देव श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन धाम मंदिर का लोकार्पण, समारोह में जुटे समाजजन, प्रतिमा का किया जलाभिषेक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आज जायसवाल समाज के आराध्य देव श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन धाम मंदिर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। यह मंदिर नीमच सिटी रोड पर स्थित है। आज भगवान सहस्त्रार्जुन की जयंती भी है। इस अवसर पर मंदिर में प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। उसके बाद पूजन हवन और प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया। उल्लेखनीय है कि भगवान श्री सहस्त्रार्जुन की इतनी विशाल प्रतिमा आसपास के क्षेत्रों में  इसी मंदिर में स्थापित की गई है। आज के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा,जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा, वीरेंद्र जायसवाल, जलकल सभापति छाया जायसवाल, समाज के नीमच के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, सचिव मुकेश जायसवाल और समाज जन उपस्थित रहे। श्री राज राजेश्वर धाम मंदिर को समाज जनों द्वारा बेहतर रूप से विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के अशोक जायसवाल, स्वाति चोपड़ा राजेश जायसवाल ने समाज जनों को संबोधित करते हुए भगवान सहस्त्र अर्जुन की महिमा का बखान किया और शुभकामनाएं दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने मंदिर के लिए मार्ग निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन रमेश जायसवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE