BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2024, 3:57 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की शंभुपूरा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो 100 किलो से ज्यादा माल देखकर उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की शंभूपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक कार से 101.140 किलोग्राम अफीम डोडा चुरा जब्त किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के लिए थानाधिकारी शंभूपुरा ठाकरा राम उ.नि. मय जाप्ता एएसआई रघुवीर सिंह, सकेन्द्र सिंह, कानि. कमलेश, जगदीश, प्रकाश, नरेश, श्रवण व पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए गश्त करते हुए रेलवे लाईन सरहद शम्भुपूरा पहुंचे। जहां सामने से आती एक कार को रूकवाने की कोशिश की मगर उक्त वाहन चालक अपने वाहन को रोड के बाहिने तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहन को भगा कर ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो उक्त वाहन चालक कार को मौके पर छोड कर अन्धेरे में खेतों में भाग गया। जिसकी काफी तलाश की मगर रात के अन्धेरे में वाहन चालक का पता नहीं चला। पुलिस द्वारा कार की तलाशी ली गई तो उक्त कार में पिछे की सीट के उपर व नीचे रखे हुए कुल पांच काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों के अन्दर 101 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ मिला। अवैध अफीम डोडा चुरा व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर थाना शम्भुपूरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE