निम्बाहेड़ा। पुलिस थाना निम्बाहेडा कोतवाली की टीम के सहयोग से चोरी गए वाहन किमती दस लाख रूपये को जब्त कर उज्जैन निवासी दो आदतन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23.10.2024 को फरियादी श्याम सोराष्ट्रीय पिता रामलाल सोराष्ट्रीय उम्र 33 साल निवासी हाट मैदान शाजापुर ने थाना कोतवाली शाजापुर आकर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 21.10.2024 की रात मे अपने लोडिंग गाडी भारत बेज क्रमांक एम.पी 09 जी.जी. 2586 किमती दस लाख रूपये को हाट मैदान मे खडी की थी। दिनांक 22.10.2024 को सुबह देखा तो लोडिंग गाडी मौके पर नही दिखी। गाडी मे लगे जी.पी.एस. की लास्ट लोकेशन सुपर मार्केट पालखेडी तक दिखा रही है। उसके बाद से जी.पी.एस. बद हो गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली शाजापुर पर अपराध क्रम संख्या 460/2024 धारा 303(2)भारतीय न्याय संहिता 2023 मे पंजिबद्व कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल ंिसह राजपुत के द्वारा थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक बृजेश मिश्रा को अज्ञात आरोपियो की गिरफतारी और चोरी हुई लोडिंग गाडी भारत बेज की तलाश हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराध खुलासा-
दौराने विवेचना थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक बृजेश मिश्रा के द्वारा उ.नि. राहुल पोरवाल प्र.आर. 530 जीवन पांचाल प्र.आर. 650 राकेश राठौड, और आर. 355 अर्जुन ंिसह की एक टीम गठित की गई जिसके द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे तलाश और गाडी मे लगे जी.पी.एस की लास्ट लोकेशन सुपर मार्केट पालखेडी के आगे के रूट का सीसीटीवी कैमरे चौक करते हुये जावरा जिला नीमच तक पहुचे। आगे के टोल प्लाजा से जाने लेने लेने गाडी मंदसौर नीमच के रास्ते से राजस्थान मे जाने की सीमा मे जाने की जानकारी लगी। जावरा शहर मे लगे कैमरे से दो संदिग्ध लडको के द्वारा उक्त लोडिंग गाडी को चोरी करने की जानकारी मिली इस दौरान घटनास्थल से जावरा तक पुलिस टीम द्वारा करीबन 100 सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये।
गठित पुलिस टीम द्वारा शाजापुर से कुछ स्थानो को चिन्हीत किये जिनके आधार पर जिला शाजापुर के साईबर सैल प्रभारी उ.नि. अरविन्द सिंह तौमर आर. अनिल सक्सेना, आर. घनश्याम राजपुत के से महत्वपूर्ण एकत्रित जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध लडको की जानकारी मिली जो सीसीटीवी कैमरो मे दिखाई दिये थे । जिनकी पहचान 01 फिरोज पिता हमीद खान उम्र 29 साल निवासी राजीव रत्न कॉलोनी उज्जैन और 02 जुबेर पिता जाकिर खान उम्र 21 साल निवासी विक्रम नगर उज्जैन के रूप मे हुई । पुलिस टीम द्वारा उज्जैन मे दोनो संदिग्ध के घरो पर दबिश देकर अपनी कस्टडी मे लिया और दोनो से पुछताछ करने पर दोनो आरोपियो ने हाट मैदान शाजपुर से चोरी की गई लोडिंग वाहन भारत वेज राजस्थान के निम्बाहेडा मे छुपाना बताया । पुछताछ मे दोनो आरोपीगण द्वारा एक माह पूर्व ही देवास जिले से चोरी हुई महेन्द्रा पिकअप गाडी भी चोरी करना स्वीकार किया। पुछताछ के दौरान दोनो आरोपियो के द्वारा पूर्व मे भी उज्जैन व को भेजा गया । जिनकी सहायता से दोनो अरोपीगण फिरोज खान व जुबेर शाह से निम्बाहेडा आगर मे वाहन चोरी किये अपराध मे जैल जाने की बात बताई। थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपीगणो को राजस्थान के निम्बाहेडा लेकर गये जहां थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवानी निम्बाहेडा के निर्देशन मे ए.एस.आई. सूरज कुमार मय कानिस्टेबल विरेन्द्र, देवेन्द्र के सूनसान रास्ते के किनारे लोडिंग गाडी भारत बेज क्रमांक एम.पी 09 जी.जी. 2586 किमती दस लाख रूपये को जब्त किया गया। उक्त आरोपियो को माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जैल शाजापुर दाखिल किया गया।
पुलिस टीम कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तोडगढ-
- रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा
- सूरज कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा
- विरेन्द्र कानि नं. 1638 पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा
- देवेन्द्र कानि नं. 926 पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा
पुलिस टीम कोतवाली शाजापुर मध्यप्रदेष-
थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा, उ.नि. राहुल पोरवाल, प्र.आर. 530 जीवन पांचाल, प्र.आर. 650 राकेश राठौड, आर. 355 अर्जुन सिंह साईबर सेल शाजापुर से उ.नि. अरविन्द सिंह तौमर, आर. अनिल सक्सेना आर. घनश्याम राजपुत।