भोपाल। राजधानी भोपाल में ड्रग्स तस्करी के मामले में महिला अपराधी पुरुषों से आगे निकल गई हैं। शहर के अधिकांश इलाकों में महिलाएं, ग्राहकों को तलाश कर ड्रग सप्लाई कर रही है। लेकिन नशे पर लगाम लगाने में पुलिस भी पीछे नहीं है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते 15 दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर करीब 24 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, भोपाल में क्राइम ब्रांच की टीम ड्रग पैडलर्स पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। 15 दिनों में डेढ़ दर्जन मामलों में दो दर्जन बदमाश पकड़े गए हैं।आरोपियों के पास से 52 ज्ञळ गांजा और लगभग 100 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया गया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।
एक साल में पुलिस ने भोपाल में 14 करोड़ 10 लाख से ज़्यादा की कीमत का ड्रग्स जब्त किया है। इस दौरान पाया गया कि अधिकांश स्थानों पर महिलाएं ड्रग बेच रही हैं। ड्रग परिवहन के साथ-साथ महिलाएं इसकी बिक्री करने में भी आगे हैं।