BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 3:27 pm
BIG NEWS : शहर का चंदन नगर और 17 साल की नाबालिग, जब आरोपी ले गया कार में घुमाने के बहाने साथ में तो किया कुछ ऐसा..., जैसे ही पीड़िता ने मां को सुनाई हैवानियत की वो दास्तां तो उड़ गए होश, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया प्रकरण, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के चंदन नगर की एक 17 साल की लड़की को गुजरात में बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती लड़की को घुमाने के बहाने अपने साथ कार में ले गए थे। पीड़िता भागकर इंदौर आई और अपनी मां को पूरी बात बताई। गुरुवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से केस दर्ज कराया।

चंदन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के अपहरण, रेप और उसे बेचने के मामले में पुलिस ने दो महिला सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया है। आएशा उर्फ कोमल पति आदिल उर्फ गोलू पठान, निवासी गीता नगर, मोहम्मद आदिल उर्फ गोलू पठान, जीवन, विमला, धर्मेंद्र, प्रकाश, निवासी जामनगर और रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक एक आरोपी को छोड़कर सभी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। पीड़िता के पिता दिव्यांग हैं। मां घर के आसपास मजदूरी करती है। लड़की की एक बहन और दो भाई है। बेटी की शादी को लेकर उसकी मां लड़का ढूंढ रही थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह घर के बाहर काम से निकली थी। तब उसे आएशा उर्फ कोमल और उसका पति गोलू पठान मिला। आएशा को पहले से जानती थी, तो बात करने लगी। उसने कहा कि बेटमा में काम है। साथ में चल घूमकर आ जाएंगे। तब घर पर कुछ नहीं कहा और उनके साथ बाइक से चली गई। राजमोहल्ला में श्खराबश् चाय की दुकान के यहां पर एक कार में विमला, धर्मेन्द्र, रवि और अन्य लोग बैठे मिले। विमला ने कहा कार में बैठ जाओ घूमकर आते हैं। पहले मैंने मना किया, लेकिन आएशा ने भरोसा दिलाया कि कुछ देर में आ जाएंगे। इसके बार कार नंबर एमपी 09 डब्ल्यूई 9265 से गुजरात के जामनगर ले गए। यहां दूसरे दिन सुबह पहुंचे।

जब आएशा से पूछा तो कहने लगी कि काम है, इसलिए यहां पर लेकर आए हैं। यहां पर प्रकाश नाम के लड़के से मिलवाया। इसके बाद मुझे छोड़कर बाकी लोग वापस आ गए। प्रकाश ने कहा कि वह उसकी पत्नी है। उसने आएशा और अन्य लोगों से उसे खरीदा है। प्रकाश ने यहां नाबालिग से कई बार रेप किया। 9 नवंबर की रात पीड़िता घर से पैदल निकल गई। जैसे-तैसे राजकोट तक पहुंची। यहां से अहमदाबाद की ट्रेन मिली। 11 नवंबर को इंदौर पहुंची और अपनी मां से मिलकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि वह डर गई थी, इसलिए दो दिन तक मामले में शिकायत नहीं की।

साढ़े चार लाख में पहले ही हो गया था सौदा-
आएशा ने साढ़े चार लाख रुपए में प्रकाश से सौदा किया था। उसने जामनगर में लड़की देने की बात कही थी। इसके बाद यहां से नाबालिग को लेकर गए थे। इसमें जीवन को कार से लड़की को छोड़ने के बदले 50 हजार देने की बात तय हुई थी। विमला के पति की द्वारकापुरी इलाके में कुछ साल पहले हत्या हो चुकी है। धर्मेंद्र और रवि उसके दोस्त है। आएशा के संपर्क में विमला थी आएशा पर छत्रीपुरा सदर बाजार सहित अन्य थानों में पहले से देह व्यापार के मामले दर्ज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE