नीमच। जिले में कीटनाशक पदार्थ गटकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच जिले के मनासा थाना अंतर्गत गांव बावड़ा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति श्याम सुंदर पाटीदार ने बीती कल कीटनाशक पदार्थ खा लिया। घटना के बाद श्याम सुंदर पिता वर्दी चंद्र पाटीदार को मनासा अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद श्यामसुंदर को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने श्याम सुंदर को नीमच के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां पर उसकी मौत हो गई। नीमच के जिला अस्पताल में मृतक श्याम सुंदर के शव को आज सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।
