मनासा। नगर के बस स्टेंड रोड स्थित श्रीमाल मोबाइल दुकान से शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चुराकर ले गया, जिसकी उक्त व्यक्ति ने दुकानदार को भनक भी नहीं लगने दी। अचानक नए मोबाइल का पैकेट उठाकर प्लास्टिक थैली में रखा और चल दिया। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना शुक्रवार देर शाम 5 बजे करीब की बताई जा रही है। एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में मोबाइल खरीदने के बहाने से आया और बातों में उलझे दुकानदार से नजर छुपाकर तत्काल मोबाइल उठाकर थैली में रखा और चल दिया। जैसे ही दुकानदार को घटना की भनक लगी तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें उक्त व्यक्ति मोबाइल उठाकर थैली में रखता हुआ दिखाई दे रहा है। मोबाइल चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार ने मनासा थाने पर दर्ज कराई है।
