BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 5:21 pm
KHABAR : राजपूत क्रिकेट प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला, राजपूताना वॉरियर्स ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर बदला पूरा खेल, मैच देखने के लिए दशहरा मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में राजपूत क्रिकेट प्रीमियर लीग 2024 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर राजपूताना वॉरियर्स नीमच ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में स्टार ईलेवन लेवड़ा ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए और राजपूताना वॉरियर्स नीमच को 92 रन का टारगेट दिया। जिसका पीछा करते हुए अनेक उतार-चढ़ाव के बाद राजपूताना वॉरियर्स ने मैच के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाकर जीत हासिल कर ली। 
विजेता टीम राजपूताना वॉरियर्स को विधायक दिलीप सिंह परिहार के कर कमलों से 51000 की नगद राशि और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं उपविजेता टीम स्टार इलेवन लेवड़ा को पुरस्कार स्वरूप 31000 रुपए की नगद राशि भेंट की गई। मैन ऑफ़ द सीरीज सुरेंद्र बना, मैन ऑफ द मैच हिम्मत सिंह, बेस्ट बैट्समैन कुलदीप और बेस्ट बॉलर के अवार्ड से धर्मेंद्र बना को नवाज़ा गया। 
बताते चलें कि राजपूत समाज द्वारा नीमच के दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। आज फाइनल मैच के पुरस्कार समारोह में सामंन सिंह चौहान, करण सिंह परमाल, नाथू सिंह भाटखेड़ा, गुलाब सिंह, भोपाल सिंह राठौर, चेतन्य सिंह और राजपूत समाज के वरिष्ठगण मंचासीन रहे। वहीं आयोजन समिति के हिम्मत सिंह चंद्रावत, रणजीत सिंह तंवर बबली, दशरथ सिंह रामनगर, ईश्वर सिंह जीरन, लोकेंद्र सिंह, कमल सिंह चुंडावत, जयपाल सिंह राणावत, करण सिंह आक्या आदि की टूर्नामेंट को सफल बनाने में खास भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE