BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2025, 12:37 pm
BIG NEWS : नीमच में गंगा नगर परिवार ने किया स्वर्गीय कश्मीरी लालजी की पुण्य स्मृति में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम, समापन समारोह में विधायक परिहार ने की प्रशंसा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बैडमिंटन कोई सामान्य खेल नहीं है। गंगानगर परिवार और उनकी टीम बधाई की पात्र है, जिन्होंने बैडमिंटन का शानदार टूर्नामेंट आयोजित करवाया है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय कश्मीरी लालजी गंगानगर की पूण्य स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट के समापन समारोह में कही। 
इस अवसर पर विजय जैन सरावगी ने अरूल अशोक अरोरा का बेहतरीन टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के मेंस सिंगल फाइनल में ऋषभ राठौर ने संयम गुप्ता को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। जबकि मेंस डबल्स फाइनल में ऋषभ राठौर और संयम गुप्ता ने जीत किले वाला और कमलेश मुच्छाल को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। बॉयज सिंगल जेनी अग्रवाल, गर्ल्स सिंगल हीरीति मित्तल और मेंस लक्की डबल का फाइनल मुकाबला दिव्यांश तोतला व विवान ऐरन ने जीता। यह टूर्नामेंट नीमच के टाउन हॉल के प्रथम तल पर बैडमिंटन हॉल में खेला गया। 6 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में करीब 90 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। 120 मैच खेले गए। कुल 13 फाइनल मुकाबले हुए। समापन समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत आलोक मालू मौजूद रहे। दर्शकों ने रोमांचक मैचों का भरपूर लुत्फ लिया। आभार बलदेव शर्मा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE