BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2025, 5:21 pm
BIG NEWS : नीमच में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, पुलिस इलेवन और कलेक्टर इलेवन के बीच हुआ फाइनल मुकाबला, 14 रनों से जीती यह टीम, विजेता का खिताब किया अपने नाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पुलिस इलेवन ने कलेक्टर इलेवन को 14 रनों से शिकस्त देकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। कलेक्टर इलेवन टूर्नामेंट में उपविजेता रही। फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पुलिस इलेवन ने 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाएं। वही 10 ओवर में कलेक्टर इलेवन छः विकेट पर 133 रन ही बना पाई। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच विजय मीणा रहे। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड अक्षय दीवान ने हासिल किया। आज खेले गए पहले  सेमीफाइनल मैच में पुलिस इलेवन ने एस ए एफ इलेवन को शिकस्त दी। वही एक और सेमीफाइनल मैच में कलेक्टर इलेवन ने पत्रकार इलेवन को परास्त किया। फाइनल मैच का नजारा बड़ा रोमांचक रहा। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसपी अंकित जायसवाल की टीम आमने-सामने रही। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने विजेता टीम के कप्तान एसपी अंकित जायसवाल को चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य सद्भावना और खेल भावना को विकसित करना था। समापन समारोह के कार्यक्रम का संचालन श्याम गुर्जर ने किया। आभार आरआई विक्रम भदोरिया ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE