नीमच। जिले के झांतला में भगवान श्री देवनारायण जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भगवान श्री भेरुनाथ मंदिर उद्यापन के मौके पर जावद में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में यज्ञ-हवन, अनुष्ठान, धार्मिक भजन संध्या और मेले लगा।
प्रसिद्ध गौ सेवक और भजन गायक संत श्री प्रकाश दास जी महाराज की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार अहीर, डॉक्टर राजेश सोलंकी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।