नीमच। सांस्कृतिक रंगमंच एवं क्रीड़ा समिति जावद द्वारा 27 जनवरी को शाम 7 बजे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में फिल्मी गीतों का समागम संगीत निशा का आयोजन रखा गया है। उक्त संगीत निशा में फिल्मी गीतों की विशेष प्रस्तुति के लिये सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। अतः निवेदन है कि उक्त सुरमयी संगीत निशा में बतौर अतिथि पधारकर हमें अनुग्रहित करने का कष्ट करें।
निवेदक सांस्कृतिक रंगमंच एवं क्रीडा समिति जांवद सैयद बशीर पहलवान, कोमल भटेवरा, संजय सोनी (सोनु), सतीश भट्ट अठाना, युवराज झरिया, सुरेश तेली, फतेह खान, जुल्फिकार रंगरेज, मामा इन्दरमल नामदेव, मोडा उस्ताद (पप्पु ग्वाला), युनुस शेख अठाना, भाया प्रजापत, मेहमूद रंगरेज, पामणा अल्ताफ मेवाफरोश, तुलसीराम कीर कीरपुरा, पहलवान मदनलाल चौहान, मोहम्मद अनीस अंसारी ने नागरिकों से 27 जनवरी 2025 सोमवार को समय शाम 07 बजे से स्थान स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा कम्यूनिटी हाल रामलीला ग्राउण्ड के पास जावद में पधारकर आनंद उठाने का अनुरोध किया है।