नीमच। शहर के आयुष भवन सभागार में आज लघु उद्योग निगम द्वारा लघु उद्योग भारती के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्योगों के विस्तार और कार्य पद्धति में सुधार के लिए उपस्थित जनों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग की कार्यप्रणाली में सुधार और विस्तार के लिए आरएएमपी नाम से कार्यशाला का आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है। इस कार्यशाला के अंतर्गत नीमच जिले में एलईएएन मैनेजमेंट,जेडईडी सर्टिफिकेशन और आईपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दिल्ली और प्रदेश से आए विशेषज्ञ द्वारा प्रतिभागियों को विस्तार से अवगत कराया गया। क्वालिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया से आए वीपी शर्मा ने ज़ेड के बारे में जानकारी दी वहीं नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल से सरोज जैना ने लीन स्कीम के बारे में बताया। लघु उद्योग भारती की सीमा मिश्रा ने बताया कि यह एमएसएमई का सबसे बड़ा संगठन है। जिसकी देश के 550 जिलों में शाखाएं और 45000 मेंबर है। इस आयोजन को सफल बनाने में हर्ष गट्टानी, गौरव चौहान, नंदकिशोर पाटीदार और विजय होतवानी ने अहम भूमिका अदा की। कार्यक्रम का आयोजन सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा लघु भारती के सहयोग से किया गया था।