कंजार्डा। पुलिस प्रशासन की उदासीनता से चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। पूर्व में भी रात में चोरों ने काफी परेशान किया। पुलिस और ग्रामीण इन्हें पकड़ नहीं सके। पुलिस को सब कुछ पता होने के बाद भी आज तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया जा सका है। चौकी पर पदस्थ पुलिस को केवल मादक पदार्थों की तस्करी ही दिखाई दे रही है, उसका तोड़ किया जाकर अपना उल्लू सीधा किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दिन में आराम नगर निवासी मथुरालाल भांबी के घर में अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात ले जाने में सफलता हांसिल की है। तीसरी आंख भी इस जगह फेल हो रही है। अंजान लोग आते हैं कुछ समय ठहरते हैं और वारदात को अंजाम देकर चले जाते है। चोरों का सिलसिला आरामनगर में अधिक रहा, लेकिन पुलिस ने कोई बंदोबस्त नहीं किया, जिसका नतीजा यह रहा कि दिन में भी लोग सुरक्षित नहीं है। पुलिस पर से ग्रामीणों का भरोसा उठता जा रहा है।