शाजापुर। दस साल के बच्चे ने महज पांच माह में कुरआन के तीस पारों को कंठस्थ करने में कामयाबी हासिल की है। मदरसा दारूल उलूम जामिया मिल्लिया ज्योति नगर में ग्राम अजमेरी के 10 वर्षीय मोहम्मद अरशद बिन मोहम्मद अकरम बिन अरब ने 150 दिन याने कुल 5 महीने में पूरे कुरआन को अपने सीने में मेहफूज कर कंठस्थ कर लिया है। अरशद की इस उपलब्धि पर समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। इस मौके पर मदरसा कमेटी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में उलेमा और समाजजन मौजूद थे।