पिपलियामंडी। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गोगरपूरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक बाड़े में आग लग गई। पशुओं के खाने के सुखले सहित कई सामग्री जलकर खाक हो गई। इस घटना में पशु की झूलसने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आग लगने की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
