सरवानियां महाराज। माया शोभाराम वीरवाल को एक बार फिर से अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच (दिल्ली) शाखा नीमच का अध्यक्ष बनाया गया है।
पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर चौथमल जी मसा की जन्म स्थली नीमच में राष्ट्र संत श्री कमल मुनि जी (कमलेश) मसा द्वारा अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच की नीमच शाखा की अध्यक्ष माया शोभाराम वीरवाल को पुनः मसा की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष संगीता नाहर द्वारा अध्यक्ष बनाया गया एवं अति शीघ्र कार्यकारिणी घोषित करने को कहा है।