BREAKING NEWS
KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 10:51 am
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सीतामऊ साहित्य महोत्सव के संबंध में सभी बैंकर्स, कॉलेज प्रोफेसर, स्कूल शिक्षकों के साथ बैठक संपन्न, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सीतामऊ साहित्य महोत्सव के संबंध में सभी बैंकर्स, कॉलेज प्रोफेसर एवं स्कूल शिक्षकों के साथ एक विशेष बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने बताया कि, सीतामऊ में 30 जनवरी से तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ 30 जनवरी को नट नागर शोध संस्थान में होगा। यह आयोजन 1 फरवरी तक चलेगा। साहित्य, कला एवं दर्शन क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी मानी हस्तियों की उपस्थिति में मुख्य आयोजन 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी को सीतामऊ में होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख हस्तियां/ लेखक इसमें शामिल होंगे। साहित्य महोत्सव में रुचि रखने वाले व्यक्ति लिंक https://sitamaulitfest.in/user-registration/ पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन शुल्क ₹300 निर्धारित किए गए हैं।  सीतामऊ साहित्य महोत्सव में आने और जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंदसौर से बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें मंदसौर से सीतामऊ तक छोड़ेगी और वापस सीतामऊ से मंदसौर छोड़ेगी।  

इतिहास, साहित्‍य, मुद्राशास्‍त्र, सिक्‍कों की यात्रा, पर्यावरण, सभ्यता, संगीतमय शाम इत्‍यादि तरह-तरह के होंगे आयोजन 
सीतामऊ साहित्‍य महोत्‍सव का शुभारंभ 30 जनवरी को प्रात: 10.30 को शुभारंभ होगा। केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत द्वारा जल संरक्षण के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। शोध साधना (डॉ. विक्रम सिंह भाटी) पत्रिका का विमोचन करेंगे। दोपहर 12.00 बजे से वक्‍ता अशोक चक्रधर इतिहास और साहित्‍य के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 12.45 बजे से राजस्‍थान के पूर्व राज्‍यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत भारतीय ज्ञान  परम्परा के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 1.10 बजे से स्‍कूल के छात्रों द्वारा शिक्षा का महत्‍व पर नाटक प्रदर्शन किया जायेगा । दोपहर 2.30 बजे से  डॉ. उदय कुलकर्णी द्वारा मराठों के इतिहास के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 3.00 बजे से अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर के संस्थापक प्रो. आरसी ठाकुर द्वारा  मुद्राशास्त्र और सिक्कों की यात्रा का प्रदर्शन के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 3.30 बजे से पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन आईएफएस (सेवानिवृत्त) द्वारा 'इतिहास पुरुष' पुस्तक पर चर्चा करेंगे। सायं 4.00 बजे से क्विनोआ और अफ़ीम के खेतों का दौरा, सेवा कुंज, लदुना पैलेस का दौरा, सीतामऊ गढ़ में हेरिटेज वॉक एवं सायं 6.45 बजे से अली ब्रदर्स द्वारा संगीतमय (ग़ज़ल/लोक) प्रस्‍तुती दी जायेगी।

सीतामऊ साहित्‍य महोत्‍सव में 31 जनवरी को होने वाले आयोजन
सीतामऊ इतिहास का प्रदर्शन, यशोधर्मन और हूण संघर्ष का चित्रण, पर्यावरण और सभ्यता पर संवाद, संगीतमय शाम इत्‍यादि तरह-तरह के होंगे आयोजन

सीतामऊ साहित्‍य महोत्‍सव में 31 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे वक्‍ता दर्शक 30 जनवरी को आयोजित होने वाले अनुभव सांझा करेंगे। प्रात: 10.45 बजे डॅा. पीके भट्ट द्वारा मंदसौर और सीतामऊ का इतिहास प्रदर्शन करेंगे। प्रात: 11:15 बजे  से यशोधर्मन और हूण संघर्ष की गाथा का चित्रण किया जायेगा। प्रात: 11.30 बजे से रविन्‍द्र कुमार शर्मा भारतीय संस्कृति में शास्त्र एवं उसका महत्व के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 12.00 बजे से पर्यावरणविद् पद्म श्री भालू मोंढे ऐतिहासिक झीलों का पुनरुद्धार पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 12.30 बजे से पूर्व पीसीसीएफ डॉ सुहास कुमार (आईएफओएस) और पर्यावरणविद् साजिद लोधी समसामयिक पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर संवादात्मक सत्र पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 2.30 बजे से एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, स्कॉटलैंड लेखिका डॉ.यशस्विनी चंद्रा द्वारा युद्ध में घोड़े विषय पर वर्च्‍यूअल सेसन किया जायेगा। दोपहर 3.00 बजे से लेखक एवं वक्ता डॉ. ममता खेड़े द्वारा सभ्यता पर एक संवाद विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 3.30 बजे से लेखक एवं वक्ता डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी द्वारा सभ्यता पर एक संवाद विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे।  सांय 4.30 बजे से पद्म श्री भाालू मोंढे के मार्गदर्शन में चंबल नद‍ी में सफारी, पक्षी, मगरमच्छ और ऊदबिलाव देखना और ट्रैकिंग की जायेगी एवं सायं 6.45 बजे से राजविर सिंह एंड ग्रुप द्वारा संगीतमय (ग़ज़ल/सूफी) प्रस्‍तुती दी जायेगी।

सीतामऊ साहित्‍य महोत्‍सव में 1 फरवरी  को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
सीतामऊ साहित्‍य महोत्‍सव में 1 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे से श्री कल्ला जी वैदिक विश्वविद्यालय, राजस्थान के संस्थापक डॉ वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में शक्ति एवं शक्तिपीठ के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। प्रातः 11.30 बजे से एडीजी-बीएसएफ (आईपीएस) श्री राजा बाबू सिंह द्वारा सार्वजनिक सेवा और आध्यात्मिकता के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 12.10 बजे से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं डीन शिव कुमार भनोट द्वारा एमके डॉ. रघुवीर सिंह के ऐतिहासिक योगदान के विषय पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर 12.40 बजे से लघुकथा लेखन एवं पाठन विषय पर चर्चा करेंगे। इसके दोरान 2.30 बजे से लघुकथा लेखन एवं पाठन पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे से बेटी बचाओ विषय पर छात्रों द्वारा प्रहसन होगा। दोपहर 3.30 बजे से लघुकथाओं, बहस और अन्य कार्यक्रम के लिए पुरस्कार वितरण किया जायेगा। मंदसौर की वनस्पतियों और जीवों के प्रकाशन पर पुस्तक विमोचन किया जायेगा।

सीतामऊ साहित्य महोत्सव में प्रख्यात वक्ता एवं कलाकारों के साथ विविध गतिविधियां होगी आयोजित

सीतामऊ साहित्य महोत्सव में सीतामऊ साहित्य महोत्सव में प्रख्यात वक्ता एवं कलाकार शामिल होंगे। वक्ता संस्कृति मंत्री एवं मंत्री पर्यटन विभाग,भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। कवि एवं पूर्व हिंदी विभाग प्रमुख जेएमआई विश्वविद्यालय पद्मश्री अशोक चक्रधर लेखक शामिल होंगे। पर्यावरणविद, फोटोग्राफर, मूर्तिकार एवं चित्रकार पद्मश्री भालू मोंढे, पूर्व भारतीय राजनयिक एवं लेखक टीसीए राघवन एवं  लेखक, इतिहासकार एवं सेवानिवृत्त सर्जन कमांडर (भारतीय नौसेना) उदय एस. कुलकर्णी साहित्य महोत्सव में सम्मिलित होंगे और अपने व्याख्यान देंगे। 

मंगनियार ग्रुप, अली ब्रदर्स, तबला वादक निशांत शर्मा शामिल होंगे
राजस्थानी लोक कलाकार मंगनियार ग्रुप, 
सूफी कलाकार राजीव सिंह, लोक एवं ग़ज़ल कलाकार अली ब्रदर्स एवं तबला वादक निशांत शर्मा कलाकार शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

महोत्सव में होगी विविध गतिविधियां
मगरमच्छ और ओटर वॉचिंग, चम्बल नदी सफ़ारी, बर्ड वॉचिंग एवं स्टारगेज़िंग की गतिविधियां आयोजित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE