BREAKING NEWS
KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 11:08 am
KHABAR : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के प्रदेशव्यापी आव्हान पर नीमच में प्रदर्शन, बढ़ी हुई दर से न्यूनतम वेतन नहीं देने के विरोध में जलाई मशाल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आज दिनांक 27 जनवरी 2025 को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के प्रदेशव्यापी आव्हान पर नीमच के आउटसोर्स, ठेका, औद्योगिक, दैनिक वेतन भोगी, नल चालक, भृत्य, ग्रिड ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर ने स्थानीय 40 चौराहे पर मशाल प्रदर्शन किया। 
उपरोक्त जानकारी देते हुए यूनियन के जिला महासचिव सुनील शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष किशोर जवेरिया तथा उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गर्सिया ने बताया कि उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश के स्पष्ट निर्णय के बाद भी प्रदेश के संगठित और संगठित क्षेत्र के मजदूर कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर से न्यूनतम वेतन प्रदेश सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के मजदूर कर्मचारियों में भयानक असंतोष है और इस मेहनतकश तबके ने सरकार के इस नकारा रवैये के विरोध में पूरे प्रदेश में आज मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। इसकी अगली कड़ी में श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर पर 10 फरवरी से घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन होगा। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के आउटसोर्स कर्मचारी ठेका एवं औद्योगिक श्रमिक, दैनिक वेतन, भोगी, ग्रिड ऑपरेटर कंप्यूटर ऑपरेटर, नल चालक, भृत्य सहित संगठित असंगठित क्षेत्र के न्यूनतम वेतन के पात्र कर्मचारी, श्रमिक हिस्सा लेंगे। आंदोलन में भारत की जनवादी नौजवान सभा के कृपाल सिंह मंडलोई, सीटू के नरेंद्र कमलवा, अनूप सिंह गहलोत, मनोहर सिंह पवार, सचिन नागदा, ललित कुशवाहा, सचिन नागदा, मुकेश नागदा, मुकेश बाबा, काजी नूरुल हसन, शैलेंद्र सिंह ठाकुर नीरज जोशी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE