BREAKING NEWS
KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 12:50 pm
KHABAR : गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन, कलाकारों ने दी आकर्षक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंगों की बिखेरी छठा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। गणतंत्र दिवस की संध्या पर रतलाम स्थित कालिका माता परिसर में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा देश के सांस्कृतिक रंगों की छठा बिखेरी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, एसडीएम अनिल भाना आदि उपस्थित थे। परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की उपलब्धियां पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।महापौर प्रहलाद पटेल की और से कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को 5100-5100 रूपए प्रोत्साहन स्वरुप देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में देवास की तनु पराग द्वारा कबीर गायन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा रविंद्र कुमार तथा दल द्वारा कांगड़ा लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उनके दल में सीताराम केवट, कमल सिंह केवट, अरविंद केवट, मनोहर केवट, गुड्डा केवट, शेरसिंह केवट शामिल थे। संचालक आशीष दशोत्तर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE