BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 2:10 pm
KHABAR : भोजशाला में हवन, पूजन और हनुमान चालीसा पाठ, बसंत उत्सव के 4 दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, इस दिन होगा बाल मनुहार रैली का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला में हर मंगलवार आयोजित होने वाले सत्याग्रह में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ, सरस्वती वंदना, हवन और पूजन किया गया। वहीं आने वाली 3 फरवरी को आयोजित होने वाले बसंत उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई और उसकी रूपरेखा प्रस्तुत की गई।


बाल मनुहार रैली से होगा जनजागरण
बसंत उत्सव के तहत 1 फरवरी को धार नगर में बाल मनुहार रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में बाल स्वयंसेवक थाली और चम्मच बजाते हुए नगरवासियों को जागरूक करेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। यह रैली धारेश्वर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाली जाएगी।


भोज उत्सव समिति और भोजशाला मुक्ति यज्ञ के सदस्यों ने बताया कि आने वाले एक वर्ष तक हर मंगलवार सत्याग्रह जारी रहेगा। इस दौरान गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भोजशाला महायज्ञ में शामिल करने का संकल्प लिया गया है। प्रत्येक गांव से लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि यह आयोजन व्यापक रूप से सफल हो सके।


बसंत उत्सव समिति के महामंत्री सुमित चौधरी ने कहा,हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग इस उत्सव में भाग लें। बसंत पंचमी के इस पावन अवसर पर धार जिले में जनजागरण और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक फरवरी को धार नगर में मनोहर बाल मनुहार रैली निकाली जाएगी। बाल स्वयं सेवक रैली में धारेश्वर से निकलकर शहर में निकलेगी। वह थाली और चम्मच बजाकर नगर को जगाने का कार्य करेंगे नगर जागरण किया जाएगा। बसंत उत्सव का 4 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। 3 फरवरी को महाराजा भोज बसंत उत्सव समिति के द्वारा 4 दिवसीय बसंत उत्सव मनाया जाएगा। जन जागरण के तहत प्रमुख बैठक के खंड स्तर पर जिले स्तर पर तहसील स्तर पर टोलीया का निर्माण किया गया है। गांव गांव संपर्क किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE