BREAKING NEWS
KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 2:12 pm
KHABAR : जबलपुर में बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में देरी, 1.34 लाख के लक्ष्य में सिर्फ 30,800 कार्ड बने, बायोमेट्रिक अपडेट में आ रही दिक्कतें, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को मिले 1.34 लाख कार्ड बनाने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 30,800 कार्ड ही बन पाए हैं।


सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में कई तकनीकी बाधाएं सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी समस्या बायोमेट्रिक अपडेट की है। वृद्धावस्था के कारण बुजुर्गों के हाथों की लकीरें मशीन में स्पष्ट नहीं दिख पा रही हैं, जिससे आधार अपडेट नहीं हो पा रहा है।


इसके अलावा, विभाग को दी गई सूची में कई ऐसे लोग हैं जो या तो जीवित नहीं हैं या जिले से बाहर जा चुके हैं। कई लोगों ने अपने मोबाइल नंबर भी बदल लिए हैं, जिससे उनका संपर्क करना मुश्किल हो गया है।


डॉ. मिश्रा ने बताया कि पहले जिले को 1.84 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया था। जांच के बाद लगभग 50,000 लोगों के नाम हटाए गए और अब 1.34 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग का अमला लगातार इस अभियान में जुटा हुआ है और लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE